इस्लामाबाद, 2 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान का ग्वादर बंदरगाह चीन और पाकिस्तान के लंबे सहयोग का फल है। यह बात चीन के एक अधिकारी ने यहां कही।
चाइना ओवरसीज पोर्ट्स होल्डिंग कंपनी के अध्यक्ष झांग बाओझोंग ने मंगलवार को कहा कि इस बंदरगाह पर लंगर डालने वाले मालवाहक जहाजों की संख्या बढ़ गई है।
झांग लाहौर चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री में ‘ग्वादर : वैश्विक अवसरों की तलाश में एक गहरा समुद्री बंदरगाह’ विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, “हाल के वर्षो में पाकिस्तान का आर्थिक प्रदर्शन पर्याप्त रूप से सुधरा है। यह सरकार और जनता के दृढ़ संकल्प एवं उनके गंभीर प्रयासों को दर्शाता है।”
लाहौर में चीन के महावाणिज्य दूत यू बोरेन ने कहा कि विश्व व्यापार चुनौतियों का सामना कर रहा है और हम बड़ी-बड़ी कंपनियों के अधिग्रहण और विलय को देख चुके हैं।
उन्होंने कहा कि चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) एक समग्र सहयोग मंच है जो मुख्य रूप से विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर आधारित दीर्घकालिक विकास पर केंद्रित है।
dharmpath.com dharmpath