काठमांडू, 2 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल ने बुधवार को कोलकाता में अपने नये महावाणिज्यदूत के रूप में एक नारायण आर्यल को नियुक्त किया है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि इस बारे में निर्णय प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गोबिंद बहादुर कार्की को ल्हासा का नया महावाणिज्यदूत और कमल भट्टराई को हांककांग का नया महावाणिज्यदूत नियुक्त किया गया है।
dharmpath.com dharmpath