एटलेटिको ने रियल सोसिदाद को 3-0 से हराया

मेड्रिड, 2 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने ला लीगा में हुए मैच में एकतरफा खेल दिखाते हुए रियल सोसिदाद पर 3-0 से जीत दर्ज की।

मेड्रिड, 2 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने ला लीगा में हुए मैच में एकतरफा खेल दिखाते हुए रियल सोसिदाद पर 3-0 से जीत दर्ज की।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मेड्रिड मंगलवार को 10 दिनों में अपना दूसरा मैच खेल रही थी। उसे सोसिदाद के खिलाफ खेलने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

मेड्रिड के लिए पहला गोल छठे मिनट में आया। इस गोल में मेड्रिड के खिलाड़ी का कोई योगदान नहीं था। सोसिदाद के खिलाड़ी डिएगो रेयेस ने गेंद को बचाने के चक्कर गेंद अपने ही गोल पोस्ट में डाल मेड्रिड को एक गोल का फायदा पहुंचाया।

मध्यांतर के 35 सेकेंड बाद मेड्रिड के खाते में दूसरा गोल दर्ज हुआ। साउल निगुएज ने लुसिएनो विएटो के पास को शानदार तरीके से गोल पोस्ट तक पहुंचा कर स्कोर 2-0 कर दिया।

तीसरा गोल पेनल्टी के रूप में आया। सोसिदाद के अलर्बेटो ने ग्रिजमान को गिरा दिया, जिसके कारण मेड्रिड को पेनल्टी मिली जिसे ग्रिजमान ने गोल में बदल कर टीम की जीत पक्की कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493