‘आपात स्थिति में जानवरों का प्रबंधन’ पर कार्यशाला

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) गुरुवार से यहां पर ‘आपात स्थिति में जानवरों का प्रबंधन’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है।

यह कार्यशाला राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, पॉलिसी पर्सपेक्टिव्स फाउंडेशन (पीपीएफ) और वल्र्ड एनीमल प्रोटेक्शन के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय राधा मोहन सिंह उद्घाटन सत्र के दौरान पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग, भारत सरकार के लिए एक आपदा प्रबंधन योजना भी जारी करेंगे। यह योजना आपदाओं से पहले, उस दौरान और बाद में पशुओं की रक्षा के लिए विकसित की गई है।

इस कार्यशाला का उद्देश्य राज्य पशुपालन विभागों के प्रमुख अधिकारियों को आपात स्थिति के दौरान पशु कल्याण के प्रभावी प्रबंधन के लिए रणनीतियां बनाने और उन पर निर्भर समुदायों की आजीविका की रक्षा के वास्ते तैयार करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493