झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में अनियमितता का आरोप

रांची, 2 मार्च (आईएएनएस)। विपक्षी पार्टियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू से मुलाकात कर पिछले हफ्ते हुई झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की मुख्य परीक्षा में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुखदेव भगत और अन्य विपक्षी नेता शामिल थे।

विपक्षी दलों का मुख्य आरोप तकनीकी कारणों से 2.085 उम्मीदवारों से 618 उम्मीदवारों को परीक्षा देने से रोकना है। विपक्ष ने दावा किया है कि एक खास सीरीज के रोल नंबर को ही सफल घोषित किया गया है, जिनमें एक ही विषय के और एक ही संस्थान से पढ़े छात्रों को सफल घोषित किया गया है।

विपक्ष ने पूछा, “इसकी क्या गारंटी कि प्रश्न पत्र लीक नहीं किए गए हैं?”

कांग्रेस के सुखदेव भगत ने बताया, “हमने राज्यपाल से मामले में दखल देने की मांग की है। यह राज्य के छात्रों से जुड़ा मामला है।”

हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार इस मामले की सीबीआई जांच क्यों नहीं करवा रही है।

इस मुद्दे को विपक्षी दलों ने बुधवार को विधानसभा में भी उठाया था। उन्होंने परीक्षा को रद्द कर मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493