वाशिंगटन, 3 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के केंटकी राज्य के लेक्सिंगटन शहर में मंगलवार को हुए स्थानीय चुनावों में आठ में से सात भारतीय-अमेरिका उम्मीदवारों को जीत मिली है।
समाचारपत्र ‘इंडिया न्यू इंग्लैंड न्यूज’ की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ लेक्सिंगटन टाउन मीटिंग के निर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सदस्यों की कुल संख्या 12 हो गई है।
लेक्सिंगटन निवासी और समुदाय कार्यकर्ता नारायण भाटिया ने कहा, “यह ऐतिहासिक पल है। राष्ट्रपति चुनाव के चलते हुए भारी मतदान के बावजूद बढ़िया नतीजे निकले हैं। “
लेक्सिंगटन चुनाव में जीते भारतीय-अमेरिकियों में चुनाव उपक्षेत्र-तीन से शर्मिला मुद्गल (कार्यकाल एक साल), चुनाव उपक्षेत्र-चार से अनूप गर्ग (कार्यकाल तीन साल), चुनाव उपक्षेत्र-नौ से पाम जोशी (कार्यकाल तीन साल) और चुनाव उपक्षेत्र-पांच से रीता पांडे (कार्यकाल तीन साल) शामिल हैं।
चुनाव उपक्षेत्र-पांच से अनिल आहूजा, चुनाव उपक्षेत्र-सात से विकास किंगर और चुनाव उपक्षेत्र-आठ से निर्मला गरिमेला को एक-एक साल का कार्यकाल मिला है।
इस चुनाव में सिर्फ भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार हेमा भट्ट को हार मिली है, वह चुनाव उपक्षेत्र-नौ से खड़ी हुई थीं।
नारायण भाटिया ने कहा, “हेमा भट्ट हार गईं। उन्हें 375 वोट मिले थे। वह महज 36 वोटों से हारीं।”
dharmpath.com dharmpath