श्याओमी ने 9,999 रुपये में लांच किया रेडमी नोट 3

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी ने गुरुवार को रेडमी नोट 3 फोन को लांच करने की घोषणा की, जिसमें पहली बार किसी स्मार्टफोन में शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर का प्रयोग किया गया है।

रेडमी नोट 3 का ढांचा धातु से निर्मित है और इसमें भारीभरकम क्षमता वाली 4050 एमएएच की बैटरी लगी है। एक बार चार्ज करने पर यह बड़ी आसानी से पूरा दिन चल सकता है। इसके अलावा यह श्याओमी का पहला फोन है जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा हुआ है। रेडमी नोट 3 का वजन 164 ग्राम है और यह 8.65 एमएम मोटा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493