इस्तांबुल दंगा रोधी पुलिस पर गोलीबारी

अंकारा, 3 मार्च (आईएएनएस)। दो अज्ञात महिला हमलावरों ने गुरुवार को तुर्की के इस्तांबुल शहर में एक दंगा रोधी पुलिस थाने पर गोलीबारी की।

‘हुर्रियत डेली न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रारंभिक खबरों से पता चला है कि एक कार में सवार दो महिलाओं ने थाने पर गोलीबारी की और अपनी कार छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गईं।

पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में अभियान शुरू किया है।

‘सीएनएन टर्क’ के मुताबिक, दोनों हमलावर फिलहाल एक इमारत में छिपी हैं।

पुलिस आसपास की इमारतों को खाली कराने के बाद इनके खिलाफ अभियान शुरू करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493