आगरा, 3 मार्च (आईएएनएस)। देश भर से आए कार्यकर्ताओं ने यहां गुरुवार को रैली निकालकर न्यायिक सुधार को लागू करने की मांग की ताकि न्याय में देरी न हो और न्याय प्रक्रिया तेज हो।
आगरा, 3 मार्च (आईएएनएस)। देश भर से आए कार्यकर्ताओं ने यहां गुरुवार को रैली निकालकर न्यायिक सुधार को लागू करने की मांग की ताकि न्याय में देरी न हो और न्याय प्रक्रिया तेज हो।
फोरम फॉर फास्ट जस्टिस नाम के नागरिक संगठन ने इस रैली का आयोजन किया था और अब वे शुक्रवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
फोरम के संयोजक प्रवीण पटेल ने आईएएनएस को बताया, “कई सालों से सरकार न्यायिक प्रणाली में मूलभूत सुधार की राह में रोड़े अटका रही है, जबकि शीर्ष अदालत भी बार-बार न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दे चुका है। ऐसा लगता है कि हमें संविधान से मिली निष्पक्ष और तेज न्यायिक कार्रवाई के आश्वासन की उन्हें परवाह नहीं है। जिसमें कहा गया है कि न्याय में देरी भी अन्याय है।”
प्रदर्शनकारियों ने आगरा सिविल कोर्ट से शहीद स्मारक तक मार्च किया।
इंडिया राइजिंग के अध्यक्ष आनंद राय ने कहा कि देश भर में अदालतों में सैकड़ों मामले लंबित हैं। “हमारे यहां दस लाख लोगों पर महज 10.5 जज हैं, जबकि अमेरिका में 107, कनाडा में 75, इंगलैंड में 51 है। सर्वोच्च न्यायालय में ही 443 जजों की कमी है।”
एक दूसरे कार्यकर्ता प्रवीण पटेल का कहना है कि अगर सुधार लागू नहीं किए गए तो 2040 तक देश में अदालतों में लंबित मामलों की संख्या बढ़कर 15 करोड़ हो जाएगी।
dharmpath.com dharmpath