इस्तांबुल में पुलिस पर हमला करने वाली 2 महिलाएं ढेर

इस्तांबुल के बायरामपासा जिले में दंगा पुलिस मुख्यालय के निकट एक इमारत के अंदर दोनों महिलाओं को मार गिराया गया।

सीएनएन तुर्क की एक फुटेज में एक महिला को हथगोला फेंकते हुए, जबकि दूसरे को मुख्यालय के बाहर गश्ती करते पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाते हुए दिखाया गया।

इस्तांबुल के गवर्नर वासिप साहिन ने संवाददाताओं से कहा कि हमले में दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। दोनों महिलाओं की पहचान का खुलासा नहीं हो पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493