श्रीनगर, 3 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक सशस्त्र आतंकवादी को मार गिराया।
रक्षा सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, “सेना ने आज (गुरुवार) उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।”
सूत्र ने कहा, “अभियान में एक आतंकवादी मारा गया। इस दौरान हमारे दो जवान भी घायल हो गए। हमने एक हथियार भी बरामद किया है।”
सूत्र ने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और वह किस समूह का सदस्य था, इसकी जानकारी नहीं मिली है।
dharmpath.com dharmpath