उप्र : पूर्व सभासद ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या

बताया जा रहा है कि नगरपालिका के पूर्व सभासद दिनेश माथुर का विवाह सात साल पहले सुनीता से हुआ था। बीती रात दोनों किसी वैवाहिक समारोह में गए थे, जहां से लौटने के बाद आधी रात को दिनेश और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके चलते दिनेश माथुर ने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी।

वहीं नई सराय पुलिस चैकी के पास आधी रात को गोली की आवाज सुनकर मौहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकले, जिसके बाद उन्हें इस घटना की जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी है।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है और पुलिस मृतका के मायके वालों के बदायूं पहुंचने का इंतजार कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493