तहसीलदार ने बताया कि पुष्टाचार को कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। दरअसर, सदर कोतवाली पुलिस एमएलसी चुनाव को देखते हुए प्रतिबंधित वस्तुओं के आवागमन को रोकने के लिए सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा के नेतृत्व में फुटिया गांव के समीप हाइवे पर वाहनों की जांच पड़ताल कर रही थी।
इसी बीच बिहार की तरफ जा रहे एक पिकप पर लदे पुष्टाहार को पुलिस ने रोक लिया। वाहन पर लदे पुष्टाहार के संबंध में पूछताछ करने पर वाहन चालक कुछ भी नहीं बता सका। इसके बाद तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने पुलिस को वाहन जब्त करते हुए कोतवाली ले जाने का निर्देश दिया। साथ ही इस प्रकरण से डीएम समेत आला अधिकारियों को अवगत कराया।
तहसीलदार ने बताया कि जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मामले की जांच के बाद दोषी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम नौबतपुर पहुंचकर वाहनों के जांच-पड़ताल में जुट गई। इस दौरान अवैध शराब, हथियार और नकदी की आवाजाही पर पुलिस ने नजर रखी।
dharmpath.com dharmpath