सुल्तानपुर घोष थाना के उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने हमराही सिपाहियों के साथ पतरिया गांव में छापामारी कर शराब बनाते समय नाजायज उपकरणों के साथ पांच लीटर शराब बरामद किया। वहीं कारोबारी रमेश के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 (2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।
इसी गांव के राजकुमार पुत्र मंगल पासवान से महुआ की शराब एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद कर कार्रवाई की। उधर, इसी थाना क्षेत्र के मेहदौली गांव में उपनिरीक्षक रामसूरत सिंह ने हमराही सिपाहियों के साथ छापामारकर बाबू सिंह भिक्खू सिंह के पास महुआ की शराब एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।
dharmpath.com dharmpath