काबुल और तालिबान में समझौता वार्ता शीघ्र : पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 4 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच सुलह प्रक्रिया के तहत वार्ता आगामी दिनों में शुरू होगी।

पाकिस्तानी दैनिक ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि चार देशों की समन्वय समिति की पिछली बैठक में यह तय हुआ था कि संभवत: मार्च के पहले सप्ताह में अफगान सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता होगी।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता प्रक्रिया शुरू कराने के प्रयास जारी हैं, लेकिन उनके पास वार्ता की निश्चित तिथि नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि शांति वार्ता प्रक्रिया में भाग लेने वाले देश- अमेरिका, पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान की यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे वार्ता शुरू कराएं।

जकारिया ने कहा, “चार देशों की वार्ता प्रक्रिया सही दिशा में आगे बढ़ रही है और इसे सभी देशों ने संतोषजनक बताया है।”

उन्होंने कहा कि चार देशों की समन्वय समिति का मुख्य उद्देश्य अफगानिस्तान में हिंसा को समाप्त कर वहां दीर्घकालीन शांति की स्थापना करना है।

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में 2009 के बाद सबसे भयानक हिंसा 2015 में हुई थी, जो इस साल भी जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493