ईयू की शीर्ष राजनयिक क्यूबा जाएंगी

हवाना, 4 मार्च (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) की विदेश नीति प्रमुख फेडेरिका मोघरिनी 10-11 मार्च को क्यूबा के दौरे पर होंगी।

इस दौरे की रूपरेखा क्यूबा के साथ ईयू के संबंध सामान्य करने की दिशा में तैयार की गई है।

क्यूबा के उपविदेश मंत्री अबेलार्दो मोरेनो ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा स्थिति में यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण होगा।

क्यूबा और ईयू ने गुरुवार को राजनीतिक चर्चा और सहयोग पर द्विपक्षीय समझौते तक पहुंचने के लिए नए दौर की वार्ता शुरू की है।

मोरेनो ने कहा, “हमें इस दौर की वार्ता से बहुत उम्मीदें हैं और विश्वास है कि हम इस दिशा में प्रगति करेंगे।”

यूरोपीयन एक्सटर्नल एक्शन सर्विस में आर्थिक एवं वैश्विक मुद्दों के उप महासचिव क्रिस्टिन लेफ्लर ने कहा कि यूरोपीय संघ तथा क्यूबा के बीच भावी समझौते की दिशा में दोनों पक्ष अच्छी स्थिति में है।

ईयू के प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक, इस दौर की वार्ता में मानवाधिकारों, संस्थागत प्रावधानों और समझौते के सामान्य प्रावधानों को तवज्जो दी जाएगी।

क्यूबा एकमात्र लैटिन अमेरिकी देश है, जिसका ईयू के साथ द्विपक्षीय समझौता नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493