मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। तुर्की में अपने टेलीविजन शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ के प्रसारण से अभिनेता बरुण सोबती काफी उत्साहित हैं।
बरुण ने पिछले सप्ताह शो का प्रचार करने के लिए इस्तांबुल का दौरा किया, इसका शीर्षक ‘बीर ग्रीप आस्क’ है।
बरुण ने कहा, “मैं खुश हूं कि धारावाहिक का प्रसारण तुर्की में हुआ। मैंने सुना है कि यह धारावाहिक स्थानीय तुर्की धारावाहिकों की तरह पसंद किया जा रहा है। यह काफी आश्चर्यजनक है कि यह शो 40 देशों में प्रसारित हो रहा है और यह सभी जगह अच्छा कर रहा है।”
तुर्की में शो की सफलता के बारे में इंटलेक्टा सर्ल की सीईओ क्रिस्टीना व्लाहोवा ने कहा, “हम जानते थे कि स्टार इंडिया के कार्यक्रम तुर्की में अच्छा करेंगे, क्योंकि इसमें वही समाजिक और नैतिक मूल्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जो तुर्की समाज के लिए कीमती रहे हैं। इसमें पारिवारिक मूल्यों पर ध्यान दिया जाता है, जो तुर्की और भारत दोनों के लिए जरूरी हैं।”
dharmpath.com dharmpath