नीतीश ने संगमा के निधन पर शोक जताया

पटना, 4 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी़ ए़ संगमा के निधन पर शोक जताते हुए शुक्रवार को कहा कि वह उदार और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे।

पटना, 4 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी़ ए़ संगमा के निधन पर शोक जताते हुए शुक्रवार को कहा कि वह उदार और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे।

मुख्यमंत्री ने संगमा के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा, “लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर संगमा के कार्य को भुलाया नहीं जा सकता। संगमा ने इस दायित्व को बखूबी निभाया।”

नीतीश ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के निधन को व्यक्तिगत क्षति करार देते हुए कहा कि वह उदार और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे।

संगमा का शुक्रवार सुबह दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493