बॉबी क्रिस्टीना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

लॉस एंजेलिस, 4 मार्च (आईएएनएस)। दिवंगत गायिका व्हिटनी ह्यूस्टन की बेटी बॉबी क्रिस्टीना ब्राउन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। उनकी आठ महीने पहले मौत गई थी।

बॉबी का पिछले साल जुलाई में निधन हो गया था। वह कोमा में थीं। वह जनवरी में अमेरिका में जॉर्जिया के रॉसवेल स्थित अपने घर के बाथटब में प्रेमी निक गॉर्डन को बेहोशी की हालत में मिली थीं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्जिया के एक न्यायाधीश ने गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलने करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। हालांकि फुल्टन काउंटी मेडिकल एग्जामिनर के कार्यालय की ओर से एक बयान में कहा गया कि उन्हें अभी अधिकारियों की ओर से सूचना को सार्वजनिक करने की अनुमति नहीं मिली है।

फुल्टन काउंटी मेडिकल एग्जामिनर के कार्यालय की ओर से कहा गया, “हमें फिलहाल अदालत से इसकी लिखित इजाजत नहीं मिली है कि हम सूचना सार्वजनिक कर सकते हैं या नहीं और अगर करनी है, तो किसी तरह की सूचना सार्वजनिक करनी है।”

पिछले साल अगस्त में बॉबी क्रिस्टीना ब्राउन की संपत्ति के संरक्षक ने एक मुकदमा दर्ज कराया था और बॉबी की मौत में उनके प्रेमी निक का हाथ होने का आरोप लगाया था।

वहीं, निक के प्रवक्ता ने मुकदमे को ‘झूठा और महत्वहीन’ करार दिया।

उल्लेखनीय है कि बॉबी क्रिस्टीना की मां व्हिटनी ह्यूस्टन भी बेवर्ली हिल्टन नामक होटल के एक कमरे के बाथटब में 2012 में मृत मिली थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493