लखनऊ, 4 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पी.ए. संगमा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने एक शेक संदेश जारी करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संसदीय मूल्यों एवं परंपराओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पश्चिम गारो हिल्स, मेघालय के चपाथी ग्राम के रहने वाले संगमा पूवरेत्तर भारत के एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील जनप्रतिनिधि थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि संगमा ने हमेशा देश की एकता एवं अखंडता के लिए काम किया। नेशनल पीपुल्स पार्टी के संस्थापक संगमा अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के जानकार थे।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।
dharmpath.com dharmpath