एकदिवसीय टीम में स्थायी जगह चाहते हैं ब्रॉड

लंदन, 4 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा है कि वह एकदिवसीय टीम में पक्की जगह चाहते हैं ताकि वह 2019 में होने वाले विश्व कप में खेल सकें।

ब्रॉड को आने वाले विश्व कप टी-20 की टीम में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने 2015 में हुए विश्व कप के बाद सिर्फ दो ही एकदिवसीय मैच खेले हैं।

बीबीसी ने शुक्रवार को ब्रॉड के हवाले से लिखा, “मैं टीम में वापसी करने के लिए काफी मेहनत कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य 2019 विश्व कप खेलना है। मेरे पास 121 एकदिवसीय मैचों का अनुभव है। मेरा रिकार्ड भी अच्छा है।”

2015 में विश्व कप से बाहर होने के बाद ब्रॉड को टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्हें हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई श्रृंखला के लिए टीम में वापस बुला लिया गया था, जिसमें इंग्लैंड को 3-2 से शिकस्त खानी पड़ी थी।

ब्रॉड ने कहा, “मुझे तीनों ही प्रारूपों का अनुभव है। मैंे तीनों प्रारूपों में आठ-नौ साल से खेल रहा हूं।”

अपनी फिटनेस पर ब्रॉड ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में फिट रहना बुहत जरूरी है। हम जानते हैं यहां करियर छोटा होता है इसलिए आपको हमेशा फिट रहना पड़ता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493