उप्र : मुकदमा वापस न लेने पर दबंगों ने बुलेरो टक्कर मारी

पुलिस ने अभी तक अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि मामले की लीपापोती करने में लगी है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आज की है। पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश थानाध्यक्ष सुमेरपुर को दिए हैं।

मामले के अनुसार, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी रामरूप कुशवाहा के घर में विगत 9 फरवरी को रात गांव के दबंगों ने जान से मारने की नीयत से घर की कुंडी बंद कर आग लगा दी थी। जिससे उसकी घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी और वह भी घायल हो गया था, जिसकी रिपोर्ट सुमेरपुर पुलिस नहीं लिख रही थी।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 27 फरवरी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन कई दिन बीतने के बाद पुलिस ने अभियुक्तों की कोई तलाश नहीं की न ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया। जिससे उनके हौसले बुलंद हैं।

वादी रामरूप ने बताया कि कल वह मौदहा गया, जहां पर पेट्रोल पम्प के पास गांव के अभियुक्त व कुछ उनके दबंग साथी बुलेरो व मार्शल गाड़ियों से घात लगाए खड़े थे, जैसे ही रामरूप पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचा, उसे अभियुक्तों ने रोक लिया और दूसरी गाड़ी में सवार अभियुक्तों का परिवारिक आजाद सिंह ने जान से मारने की नीयत से बुलेरो गाड़ी से वादी को टक्कर मार दी। जिसके बाद अभियुक्त जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में वादी ने आरोप लगाया है कि रिपोर्ट लिखते समय थानाध्यक्ष सुमेरपुर ने अभियुक्तों से कहकर उसको व उसके पैरोकारी करने वाले को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी।

वादी ने पुलिस अधीक्षक से अपनी व अपने परिवार के जानमाल की रक्षा तथा पुलिस द्वारा दबंगों के कहने पर झूठे मुकदमे में फंसाने से सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493