चेन्नई, 5 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म ‘काबली’ में सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी का किरदार निभा रही अभिनेत्री धंसिका का कहना है कि इस फिल्म में वह एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगी।
यह फिल्म गर्मियों में रिलीज होने वाली है।
फिल्म के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “इस फिल्म में धंसिका एक थाईलैंड की गैंगस्टर बनी हैं, जो अपना एक अलग गैंग चलाती है। कुछ मुद्दों को लेकर उनका अपने पिता के साथ विवाद है।”
इस भूमिका के लिए धंसिका को कड़ी मेहनत करनी पड़ी और कई चीजें सीखनी पड़ीं।
सूत्र ने कहा, “इस फिल्म में वह एक टॉम ब्वॉय के रूप में नजर आएंगी। उन्होंने अपने पूरे करियर में ऐसा किरदार नहीं निभाया है।”
इस फिल्म का निर्देशन पा रंजीत और निर्माण कालापुली एस.थानी कर रहे हैं।
धंसिका और रजनीकांत के साथ ही फिल्म में राधिका आप्टे, दिनेश, कलैरसन और ऋत्विका जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath