कन्हैया की रिहाई से शत्रुघ्न खुश

shatrughan-sinhaपटना, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया की रिहाई पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह कन्हैया को जमानत दिए जाने से खुश हैं।

पटना साहिब के सांसद सिन्हा ने शनिवार को ट्वीट किया, “कन्हैया को जमानत मिलने की खुशी है।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “आशा करते हैं कि जो समर्थन उन्हें मिला है, उसके सहारे वे विरोधियों को उचित जवाब दे पाएंगे।”

उल्लेखनीय है कि जेल से लौटने के बाद कन्हैया द्वारा जेएनयू परिसर में गुरुवार रात दिया गया भाषण चर्चा का विषय बना हुआ है।

कन्हैया को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा छह माह के लिए अंतरिम जमानत मिलने के बाद गुरुवार को कन्हैया को रिहा किया गया।

गौरतलब है कि शत्रुघ्न की भाजपा से नाराजगी कई बार सामने आ चुकी है। सिन्हा बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान से ही पार्टी लाइन से अलग हट कर बयानबाजी करते रहे हैं। बिहार के कई भाजपा नेता पार्टी नेतृत्व से सिन्हा को पार्टी से निकालने की मांग भी कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493