छग : चाइल्ड हेल्पलाइन से 40 लाख बच्चों को मिली है मदद

रायपुर, 5 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक 40 लाख बच्चों की प्रत्यक्ष रूप से सहायता की जा चुकी है। अगर कोई बच्चा संकट में है तो टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क किया जा सकता है।

हेल्पलाइन सेवाएं राज्य के 14 जिलों- रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कवर्धा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, कोरबा, बलरामपुर, सूरजपुर, जगदलपुर एवं दंतेवाड़ा में उपलब्ध हैं। इसके अलावा राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग, रेलवे प्रशासन और रेलवे पुलिस द्वारा रायपुर एवं बिलासपुर में चाइल्ड हेल्पलाइन बूथ भी संचालित किया जा रहा है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा केंद्र सरकार द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से दी जा रही है, जबकि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में संचालित चाइल्ड हेल्पलाइनों की मॉनिटरिंग की जाती है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन में आने वाले बच्चों की विभिन्न प्रकार से मदद भी की जाती है।

चाइल्ड हेल्पलाइन भारत की पहली, चौबीसों घंटे उपलब्ध आपातकालीन हेल्पलाइन है। राज्य में सर्वप्रथम प्रायोगिक तौर पर इस हेल्पलाइन को 1996 में शुरू किया गया था। वर्तमान में चाइल्ड लाइन सेवा देश के 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 372 जिलों में संचालित है।

मार्च 2015 तक चाइल्ड लाइन इंडिया ने 3 करोड़ 60 लाख (36 मिलियन) फोन का जवाब दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493