नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। महिलाओं में हड्डियों की अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए, ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन प्लेटफार्म लाइब्रेट ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लाइबेट्र-आस्क द स्पेशलिस्ट के तहत आईएमए के महासचिव पद्मश्री डा. के.के. अग्रवाल और डॉ गुलाटी के साथ एक सत्र का आयोजन किया है। इस दौरान वह महिलाओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देंगे और हड्डी से संबंधित बीमारियों पर चर्चा करेंगे।
लाईब्रेट के सीईओ सौरभ अरोड़ा का कहना है, “बहुत सी महिलाएं कमजोर हड्डियों, जोड़ों के दर्द और ऑस्टेपोरोसिस के बारे में सवाल भेजती रहती हैं, इसलिए हमने यह कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया ताकि महिलाएं विशेषज्ञ से सवाल पूछ सकें। डा. गुलाटी 8 मार्च तक जवाब देंगे। उनके साथ ही हमारे दूसरे ऑथोर्पेडीशियन्स भी लोगों की मदद करेंगे।”
इस बारे में डा. अग्रवाल कहते हैं कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच न होना हमारे देश के लिए बड़ी चिंता का विषय है और लाईब्रेट का प्रयास आम लोगों और विषेशज्ञ डॉक्टरों के बीच दूरी कम करने में मदद कर रहा है।
देश में 50 साल ज्यादा उम्र की तीन में से एक महिला ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित है, इसलिए हर उम्र की महिला को इस बारे में जागरूक करने और इलाज के विकल्पों के बारे में जानकारी देने की आवश्यकता है।
प्रयोगकर्ता अपने सवाल वेबसाइट या लाइब्रेट एप के जरिए भेज सकते हैं। इस चर्चा की वीडियो रिकार्डिग लाइब्रेट के सभी प्लेटफार्मस और अन्य सोशल मीडिया चैनलों पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि लोग जब चाहें इसे देख सकें।
dharmpath.com dharmpath