गायब पांच पुस्तक विक्रेताओं में एक हांगकांग वापस लौटा

हांगकांग, 5 मार्च (आईएएनएस)। पिछले साल अक्टूबर में हांगकांग से गायब हुए पांच पुस्तक विक्रेताओं में से एक वापस शहर लौट आया है। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

एफे न्यूज के अनुसार हांगकांग पुलिस ने अपने बयान में इस बात की पुष्टि की है। पुलिस ऐसे ही गायब हुए व्यक्ति लुई पोर के बारे में कहा कि वह शुक्रवार को वापस लौट आया। पुलिस के अनुसार लुई ने अपने गुमशुदगी के मामले को बंद करने को कहा। क्योंकि उसे अब सरकार या पुलिस से कोई मदद नहीं चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह फोएनिक्स टीवी ने उसका फुटेज दिखाया जिसमें वह चीन में प्रतिबंधित किताबों की बिक्री की बात स्वीकार कर रहा था।

गौरतलब है कि लुई के साथ चीउंग चि पिंग, लाम विंग की, गुई मिहाई और ली बो हांगकांग के कॉज बे बुक्स में काम करता था। यह दुकान चीनी सरकार की निंदा करने वाली पुस्तकों की बिक्री के लिए मशहूर है।

जानकारी के मुताबिक चीउंग और लाम भी शीघ्र जमानत पर रिहा हो जाएंगे। लेकिन गुई और ली के भाग्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493