भारतीय रेल में सौर क्षमता पैनल पर नीति

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने रेल परिसरों में छतों पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एक नीति को अंतिम रूप दे दिया है। नीति रेलवे द्वारा डेवलपर के साथ दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौते (पीपीए) के माध्यम से सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना का रास्ता साफ करती है।

जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के क्रम में भारतीय रेल के सौर मिशन के तहत सौर ऊर्जा की खरीद को विस्तार देने का इरादा जाहिर किया गया है। सौर पैनलों के माध्यम से बिजली पैदा करके जीवाश्म ईंधन की खपत के अनुपात में कमी लाई जाएगी।

मौजूदा नीति के तहत रेलवे स्टेशनों सहित रेल परिसरों की छतों को सौर बिजली पैनलों की स्थापना में इस्तेमाल किए जाने का प्रस्ताव है। 2016-17 की कार्ययोजना के तहत क्षेत्रीय रेल मंडलों ने 50 मेगावॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना पर काम करना शुरू भी कर दिया है।

यह जानकारी केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने राज्य सभा में शुक्रवार को एक लिखित जवाब के माध्यम से दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493