बेल्जियम में परमाणु संयंत्रों की निगरानी में अतिरिक्त सेना की तैनाती

टीवी चैनल ‘आरटीएल इन्फो’ के मुताबिक, बेल्जियम के गृह मंत्री जैन जम्बॉन ने पिछले साल नवंबर में पेरिस पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद इन अतिरिक्त सुरक्षा कदमों को शुरू किया ।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक संदिग्ध आतंकवादी के घर से बरामद वीडियो से ऐसी आशंकाओं को बल मिला है कि आतंकवादी बेल्जियम के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला कर सकते हैं।

जिन परमाणु संयंत्रों की निगरानी सेना करेगी, उसमें डोएल, तिन्हांजे, मॉल, डेजल और फ्ल्यूरस शामिल हैं। अतिरिक्त सुरक्षा उपायों पर खर्च होने वाली लागत का भुगतान विद्युत कंपनी ‘इलेक्ट्राबेल’ करेगी।

देश में मौजूदा समय में 740 सैन्यकर्मी परमाणु प्रतिष्ठानों की निगरानी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493