लखनऊ, 6 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में रविवार को सुबह से ही धूप निकली हुई है। शनिवार रात हुई तेज बारिश की वजह से हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बारिश नहीं होने के आसार जताए हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, रविवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। तापमान में हालांकि पहले की तुलना में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा रविवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, कानपुर का 14.8 डिग्री, कानपुर का 15 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 16 डिग्री और इलाहाबाद का 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath