‘तमन्ना’ में क्रिकेटर किरण मोरे की अतिथि भूमिका

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे टेलीविजन शो ‘तमन्ना’ में अतिथि भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें इसके लिए उनके परिवार ने तैयार किया।

स्टार प्लस के धारावाहिक ‘तमन्ना’ में अनुजा साठे महत्वाकांक्षी महिला क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हैं।

मोरे ने कहा, “धारावाहिक की कहानी और विषय बहुत अलग और असाधारण है। टेलीविजन जगत में यह हवा के एक ताजा झोंके की तरह है। मेरे परिवार ने ही मुझे इस धारावाहिक के बारे में बताया, जो उस युवती के बारे में है जिसका सपना क्रिकेटर बनने का है। उसके बाद मैंने यह धारावाहिक देखना शुरू किया और धारा (अनुजा द्वारा निभाया गया किरदार) की जिंदगी के बारे में स्वयं को अपडेट किया।”

उन्होंने अपनी भूमिका के बारे में कहा, “मेरी एंट्री उस वक्त होती है, जब धारा एक अहम मैच की तैयारी कर रही होती है। मैं उसे खेलता देखता हूं और उसकी संभावना के बारे में जान पाता हूं। उसके बाद उसे उसका सपना पूरा करने के लिए प्रेरित करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493