हिमाचल में शीतलहर के साथ बर्फ, बारिश जारी

शिमला, 6 मार्च (आईएएनएस)। बर्फ और बारिश से रविवार को दोबारा हिमाचल प्रदेश सर्दी की गिरफ्त में आ गया है।

मौसम अधिकारी ने बताया, कम ऊंचाई वाले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली।

अधिकारी का कहना था, बर्फबारी और बारिश सोमवार तक जारी रहने का अनुमान है, जिसके कारण सप्ताहांत तक सर्दी बरकरार रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शिमला में 5.4 मिमी और मनाली में 19.6 मिली बारिश हुई।

शिमला में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस और मनाली में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला से 250 किमी दूर कल्पा में एक मिमी बारिश हुई। यहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धर्मशाला में 7.2 मिमी बारिश हुई। यहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

चंबा जिले के पर्यटन स्थल डलहौजी में 13 मिमी बारिश हुई, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493