आंध्र प्रदेश : मंत्री के बेटे ने थाने में आत्मसमर्पण किया

हैदराबाद, 6 मार्च (आईएएनएस)। महिला से दुर्व्यवहार के आरोपी आंध्र प्रदेश के सामाजिक एवं जनजाति कल्याण मंत्री रावेला किशोर बाबू के बेटे रावेला सुशील ने रविवार को हैदराबाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

सुशील बंजारा हिल्स पुलिस थाने में पेश हुए और आत्मसमर्पण किया। उनके वकील उन्हें अग्रिम जमानत नहीं दिला पाए।

पुलिस ने सुशील के ड्राइवर एम. रमेश उर्फ अप्पा राव को भी गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि उन दोनों से पूछताछ की जा रही है।

घटना गुरुवार को पॉश इलाके बंजारा हिल्स के पड़ोस में घटी। आरोप है कि कार सवार सुशील और रमेश ने वहां से गुजर रही एक शिक्षिका पर अश्लील फब्तियां कसीं और उसका हाथ पकड़ उसे गाड़ी के अंदर खींचने की कोशिश की।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला दर्ज कर लिया, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया था।

कुछ समाचार चैनलों ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में दिखाया कि पुलिस ने कैसे कथित तौर पर मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की।

वहीं, आरोपी सुशील ने रविवार को स्वयं को निर्दोष बताते हुए एक सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें उस रोड पर एक कुत्ते का बच्चा दिखा, जिसके बाद वह उसे गोद में उठाने के लिए कार से नीचे उतरे, जिस पर महिला ने बेबात उन पर चिल्लाना और गालियां देनी शुरू कर दी।

उन्होंने कहा, “भीड़ ने उन अज्ञात लोगों का साथ दिया, जिनका एकमात्र मकसद राजनीतिक प्रतिशोध है।”

हालांकि कुछ समाचार चैनलों ने सीसीटीवी फुटेज दिखाई, जिनमें एक कार बुर्का पहनी महिला के करीब आकर धीमी होते दिख रही है। कार अपने करीब धीमी होते देख महिला ने तेजी से आगे बढ़ना शुरू कर दिया, लेकिन कार बराबर उसका पीछा करती रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493