रांची से अपहृत व्यापारी की गोली मारकर हत्या

रांची, 6 मार्च (आईएएनएस)। रांची से अपहृत एक व्यापरी की हत्या कर दी गई है। इसकी पुष्टि रविवार को झारखंड पुलिस ने की।

व्यापारी राजू मंडल का शव शनिवार को चतरा जिले से बरामद किया गया। उसका अपहरण 29 फरवरी को हुआ था।

उल्लेखनीय है कि राजू मंडल संगमरमर के पत्थर का व्यापारी था। उसके शव की शिनाख्त शनिवार रात एक संबंधी ने की। अपहरणकर्ताओं ने उसके परिवार से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।

रांची पुलिस ने व्यापारी को सकुशल बरामद करने के लिए अभियान शुरू किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, व्यापारी को गोली मारी गई थी।

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य रवि भट्ट ने कहा, “यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार को व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493