गुजरात में आतंकवादी घुसपैठ की सूचना के बाद हाई अलर्ट

गांधीनगर, 6 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात में आतंकवादी घुसपैठ की सूचना के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसी सूचना है कि संभवत: कुछ आतंकवादी राज्य में घुस आए हैं।

राज्य में हाई अलर्ट की जानकारी यहां के गृह मंत्री रजनीकांत पटेल ने दी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हमें शनिवार को केंद्र सरकार से सूचना मिली कि संभवत: कुछ संदिग्ध आतंकवादियों ने राज्य में प्रवेश किया है।”

उन्होंने कहा, “हमने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और सुरक्षा भी कड़ी कर दी है।”

पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की अपील के बाद गुजरात में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम भी भेजी है। टीम यहां पहुंच गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493