‘स्पिरिट ऑफ इंडिया’ दिखाएगा भगवान शिव से जुड़े विभिन्न पहलू

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। डिस्कवरी चैनल पर एक घंटे के खास कार्यक्रम ‘स्पिरिट ऑफ इंडिया-महाशिवरात्रि’ में भगवान शिव के विभिन्न पहलुओं की कहानियां दिखाई जाएंगी।

कार्यक्रम का प्रसारण सोमवार को किया जाएगा जिसमें देशभर में महाशिवरात्रि पर्व मनाने से जुड़ी लोगों की आध्यात्मिक और धार्मिक भावनाएं और रीति रिवाजों की खोज की जाएगी।

चैनल द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, “कार्यक्रम में वाराणासी के लोगों को भगवान शिव के देवी पार्वती से विवाह के मौके को फिर से मनाते दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में गणमान्य मेहमानों के अलावा शहर को सजाते, रंगों और खुशबुओं से सराबोर करते और नाचते गाते लोगों सहित पूरे शहर को इस भव्य विवाह समारोह में शरीक होते दिखाया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493