मेलबर्न, 6 मार्च (आईएएनएस)। जॉन इश्नर के शानदार प्रदर्शन के दम पर अमेरिका ने रविवार को आस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इश्नर ने बनर्ड टॉमिक को 6-4, 6-4, 5-7, 7-6 से हराया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इश्नर ने कड़े मुकाबले में टॉमिक को हराया। इश्नर पहले दो सेट में आसानी से जीत दर्ज कर चुके थे, लेकिन तीसरा सेट वह गंवा बैठे। चौथे सेट में उन्होंने फिर वापसी की और सेट के साथ मैच भी अपने नाम किया।
आस्ट्रेलिया पर जीत के साथ ही अमेरिका ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जहां उसका मुकाबला जुलाई में क्रोएशिया और बेल्जियम के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
अमेरिका के कप्तान जिम कुरियर ने जीत पर कहा कि घर से बाहर जीत काफी अहम होती है। उन्होंने इश्नर की भी जमकर तारीफ की।
dharmpath.com dharmpath