चीन के विकास लक्ष्यों के बारे में सिन्हुआ के ट्वीट पर किए गए एक सर्वेक्षण में 59 फीसदी ने कहा कि वे रोजगार सृजन लक्ष्य से खासे प्रभावित हैं।
संसद के सालाना सत्र की शुरुआत पर प्रधानमंत्री ली केकियांग द्वारा पेश की गई एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने 20116 में एक करोड़ से अधिक रोजगार सृजन करने का लक्ष्य रखा है। देश की विकास दर का लक्ष्य हालांकि घटाकर 6.5-7 फीसदी कर दिया गया है।
सर्वेक्षण में विकास दर लक्ष्य को 17 फीसदी ने और 17 फीसदी ने 2016 में रक्षा बजट में 7.6 फीसदी वृद्धि को पसंद किया, जो गत छह साल में सबसे कम है।
वित्तीय घाटा को बढ़ाकर 2,180 अरब युआन (334 अरब डॉलर) किए जाने से 10 फीसदी मतदाता प्रभावित हुए।
13वीं पंचवर्षीय योजना को लेकर किए गए एक अन्य सर्वेक्षण में भी 2020 तक पांच करोड़ अतिरिक्त रोजगार सृजन करने के लक्ष्य से 40 फीसदी मतदाता प्रभावित दिखे। कार्बन उत्सजन कटौती लक्ष्य को 30 फीसदी ने प्रभावकारी बताया।
योजना के मसौदे के मुताबिक, चीन ने पांच साल में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में 18 फीसदी से अधिक कटौती करने का लक्ष्य रखा है।
dharmpath.com dharmpath