आंध्र : प्यार में ठुकराए प्रेमी ने लड़की को जिंदा जलाया

हैदराबाद, 6 मार्च (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में शनिवार को प्यार में ठुकराए प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 19 वर्षीय इंदुमती को जिंदा जला दिया।

हैदराबाद, 6 मार्च (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में शनिवार को प्यार में ठुकराए प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 19 वर्षीय इंदुमती को जिंदा जला दिया।

मामला पश्चिमी गोदावरी जिले के चातापरू गांव के एलुरु मंडल का है।

विक्की और उसका दोस्त पेडाबाबू उस समय लड़की के घर में घुस आए, जब वह घर में अकेली थी, उन्होंने उस पर मिट्टी का तेल झिड़का और उसे आग के हवाले कर दिया।

पीड़िता 90 प्रतिशत तक जल गई, जिसके बाद एलुरु शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पीड़िता से बात की और बयान दर्ज किया, इसके बाद उसकी मौत हो गई।

विक्की उसी गांव का रहने वाला था, जहां पीड़िता रहती थी। एकतरफा प्यार में पागल विक्की उसे परेशान करता था।

हाल ही में विक्की और उसके कुछ दोस्त लड़की के घर आए और उसके परिजनों के साथ झगड़ा करने लगे, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने मामला दर्ज कराया, और विक्की को चेतावनी दी गई।

विक्की और लड़की के परिजन रविवार को एक-दूसरे से बातचीत करने वाले थे, लेकिन शनिवार को विक्की और उसके दोस्त ने लड़की को जिंदा जला दिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ निर्भया अधिनियम और हत्या के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला सशक्तीकरण मंत्री पीथाला सुजाता ने जिला पुलिस अधीक्षक भास्कर भूषण से बातचीत की और मामले की जांच करने के लिए कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493