ट्रेन से नकदी और गहने चोरी

वाराणसी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-4 के बर्थ 28 पर रजनी मिश्रा पुत्री बृजमोहन मिश्रा झांसी के लिए यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान रास्ते में उसका बैग गायब हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बैग नहीं मिला तो उसने झांसी जीआरपी पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की।

रजनी मिश्रा ने बताया कि चोर उसका बैग चोरी कर ले गए, जिसमें 7000 रुपये नकद व सोने के आभूषण रखे हुए थे। इसी क्रम में झांसी के नई बस्ती निवासी शिखा पत्नी सुनील कुमार अपने परिवार के साथ थिरूकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच 18,19, 20 व 21 पर यात्रा कर रही थी। ट्रेन जब इटरारसी स्टेशन के नजदीक चल रही थी, तभी चोर मौका पाते ही उसका पर्स चोरी कर ले गए।

पर्स में नकदी व सोने के आभूषण रखे हुए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामले दर्ज कर तलाश शुरू की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493