बार्सिलोना, 6 मार्च (आईएएनएस)। बार्सिलोना ओपन के 64वें संस्करण में इस साल बड़े खिलाड़ी शिरकत करेंगे।
आयोजकों ने कहा है कि इस साल दुनिया के शीर्ष-10 में से चार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इन खिलाड़ियों में आठ बार के चैम्पियन राफेल नडाल, डेविड फेरर और रिचर्ड गास्क्वेट प्रमुख हैं। ये तीनों स्पेनिश खिलाड़ी हैं।
बीते दो साल से जापान के केई निशिकोरी यह खिताब जीतते रहे हैं। इस साल भी निशिकोरी हिस्सा ले रहे हैं और उनका इरादा खिताबी हैट्रिक का होगा।
बार्सिलोना ओपन का आयोजन 16 से 24 अप्रैल तक होता है। इसमें इस साल स्पेन के रोबटरे बातुतिस्ता तथा फेलिसियानो लोपेज, उरुग्वे के पाब्लो चुवास और स्लोवाकिया के मार्टिन क्लीझान भी हिस्सा ले रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath