बंगाल चुनाव : भाजपा नुक्कड़ नाटकों के साथ तैयार

कोलकाता, 6 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान में नुक्कड़ नाटक और एलईडी से लैस वैन प्रमुख रूप से नजर आएंगे। चार अप्रैल से शुरू 2016 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में इनकी व्यवस्था करेगी।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की आलोचना के साथ बंगाल को पटरी पर लाने के लिए भाजपा के किए जा रहे प्रयासों को नुक्कड़ नाटकों के जरिये दिखाने पर जोर रहेगा। ये नाटक एक हफ्ते में दिखने लगेंगे।

भाजपा नेता जयप्रकाश मजूमदार ने आईएएनएस को बताया, ” प्रचार के आम तरीके के अलावा इन नाटकों के साथ बड़े-बड़े एलईडी से सुसज्जित वैन भी रहेंगे। हमारी योजना सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 70 वैन इस्तेमाल करने की है। कई चरणों में होने वाले इन चुनावों के प्रचार के लिए हर क्षेत्र में कम से कम दो-तीन एलईडी वैन रहेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493