मोदी ने राष्ट्र को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर देश के लोगों को शुभकामनाएं दी।

मोदी ने ट्वीट किया, “सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।”

महाशिवरात्रि प्रतिवर्ष फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाई जाती है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव ज्योतिर्लिग के रूप में अवतरित हुए थे। एक अन्य मान्यता यह भी इसी दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493