स्टेट पोस्ट ब्यूरो के प्रमुख मा जुंगशेंग ने कहा कि देश 2020 तक सालाना 50 अरब एक्सप्रेस पार्सल भेजने की स्थिति में होगा।
मा ने कहा कि चीन का डाक क्षेत्र अगले पांच साल में 10 लाख से अधिक रोजगार प्रदान करेगा।
देश की अर्थव्यवस्था में मंदी के बावजूद एक्सप्रेस डिलीवरी क्षेत्र में वृद्धि दर्ज हुई है। आकंड़ों के मुताबिक, 2015 में 20.65 अरब पार्सल भेजे गए, जो 2014 के मुकाबले 48 प्रतिशत अधिक है।
2015 के अंत तक 70 प्रतिशत शहरों और गांवों तक कुरियर सेवाओं की पहुंच बनी है।
dharmpath.com dharmpath