चीन में लागू होगा वैट

चीन के वित्त मंत्री लू जीवे ने नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के सालाना सत्र के इतर मौके पर कहा, “गत वर्ष वैट सुधार की गति योजना के मुकाबले धीमी रही। एक मई की समय सीमा पर खरा उतरने की कोशिश की जाएगी।”

प्रधानमंत्री ली केकियांग ने कहा, “एक मई से व्यापार कर की जगह वैट का विस्तार निर्माण, रियल एस्टेट, वित्त और उपभोक्ता सेवा तक कर दिया जाएगा, ताकि सभी उद्योगों पर कर का कम दबाव सुनिश्चित किया जा सके।”

लू ने कहा कि इन चार क्षेत्रों में करीब 96 लाख करदाताओं की भारी भरकम संख्या के कारण सुधार की गति धीमी थी।

चीन में व्यापार कर का मतलब किसी भी कंपनी की कुल आय पर लगने वाले कर से होता है। वैट हालांकि कमोडिटी मूल्य और तैयार उत्पाद की लागत के बीच के अंतर पर लिया जाता है।

व्यापार कर की जगह वैट लागू करने के लिए एक पायलट योजना 2012 में लागू की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493