बीजिंग, 7 मार्च (आईएएनएस)। तिब्बत क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दलाई लामा की ताइवान की संभावित यात्रा का विरोध किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तिब्बत कांग्रेस की स्थाई समिति के अध्यक्ष पद्मा चोलिंग ने कहा, “ताइवान में जो भी सत्ता में है, हम उसके द्वारा दलाई लामा को वहां की यात्रा के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध करते हैं।”
उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब उन्हें यह बताया गया कि ताइवान की कुछ राजनीतिक हस्तियां दलाई लामा को वहां की यात्रा के लिए आमंत्रित करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “हर कोई जानता है कि दलाई लामा किस तरह के इंसान हैं।”
पद्मा नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के उप प्रमुख भी हैं। उन्होंने कहा कि दलाई लामा हर हाल में अपना अलगाववादी रुख छोड़ें और मातृभूमि को बांटने वाली अपनी गतिविधियां बंद करें।
dharmpath.com dharmpath