बंगाल : दुष्कर्म से बचने के प्रयास में महिला इमारत से कूदी

कोलकाता, 7 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक महिला दुष्कर्म से बचने के प्रयास में एक तीन मंजिला इमारत से कूद गई।

घटना रविवार रात की है। महिला बच गई, लेकिन उसके सिर पर लगी चोटों के कारण उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला को उसके प्रेमी ने किसी जश्न के बहाने लिलुआ स्थित अपने घर बुलाया था और उसके पेय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “जैसे ही महिला नींद की हालत में आने लगी, तीनों व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। खुद को बचाने के लिए वह इमारत की दूसरी मंजिल से कूद गई। उसकी शिकायत के आधार पर हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।”

अधिकारी के मुताबिक, “महिला की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493