सिडनी हमलावर ने की आत्महत्या (लीड-2)

केनबरा, 7 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के सिडनी के औद्योगिक क्षेत्र में गोलीबारी करने वाले हमलावर ने छह घंटे की धरपकड़ के बाद आत्महत्या कर ली।

बंदूकधारी हमलावर ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उसके द्वारा की गई गोलीबारी में दो अन्य घायल हो गए थे।

पुलिस ने इस घटना में एक शख्स की मौत और दो के घायल होने के बाद घटनास्थल को चारों ओर से घेर लिया था। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 10.45 बजे (सोमवार) के आसपास हुई।

‘आस्ट्रेलियन एबीसी’ ने खुफिया इंस्पेक्टर मार्क ब्रेट के हवाले से बताया, “स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे हमलावर के मृत पाए जाने के बाद घटनास्थल से तीन कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।”

ब्रेट ने कहा, “ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर की मौत स्वयं द्वारा गोली मारने से हुई है।”

अधिकारी अभी हमलावर के उद्देश्य का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इससे पहले पुलिस के काम में बाधा पहुंचाने के लिए घटनास्थल से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था।

घटना में घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए लीवरपुल अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस का कहना है कि एक शख्स की तत्काल सर्जरी की गई है, जबकि अन्य व्यक्ति के शरीर के निचले हिस्से पर गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि यह आतंकवाद संबंधी घटना है।

आसपास के लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में पांच बार गोली चलने की आवाजें सुनी गईं। पास के एक अन्य व्यावसायिक इकाई के कर्मचारी ने कहा कि पुलिस ने उन्हें खिड़की पर नहीं जाने के लिए कहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493