चीन की पहली एकल साइकिलिंग विश्व विजेता बनीं झोंग (लीड-1)

लंदन, 7 मार्च (आईएएनएस)। चीन की झोंग तिआनशी ने रविवार को यहां ट्रैक वल्र्ड साइकिलिंग चैम्पियनशिप की ‘स्प्रिंट’ प्रतियोगिता में अपनी हमवतन लिन जुनहोंग को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

इस जीत के साथ ही झोंग एकल साइकिलिंग प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली चीन की पहली विश्व चैम्पियन बन गई हैं।

झोंग ने कहा कि वह स्वयं को रियो ओलंपिक खेलों के लिए तैयार करेंगी और साइकिलिंग में चीन की पहली ओलंपिक चैम्पियन बनकर एक नया इतिहास रचने की कोशिश करेंगी।

चैम्पियनशिप की मौजूदा विजेता रहीं जर्मनी की क्रिस्टिना वोगेल को कांस्य पदक हासिल हुआ।

झोंग ने अपनी जीत के बाद कहा, “मैं काफी लंबे समय से इस स्वर्ण पदक को हासिल करने का इंतजार कर रही थी।”

पिछले वर्ष चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में झोंग को वोगेल से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, “पिछले वर्ष मैं बेहतर स्थिति में थी, लेकिन मुझे हार का सामना करना पड़ा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493