मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने कहा, “रूसी वायु सेना के युद्धक विमान सीरिया के राप्पा, दीयर एज-जोर तथा होम्स प्रांत में आईएस व नुसरा फ्रंट के आतंकवादियों को निशाना बना रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि वे संघर्ष विराम का समर्थन करने वाले सीरिया के विपक्षी समूह को निशाना नहीं बना रहे हैं।
रूस व अमेरिका समर्थित तथा सीरिया सरकार व कई सशस्त्र समूहों की सहमति वाला संघर्ष विराम समझौता फरवरी के अंत में लागू हुआ है।
समझौते में आईएस व नुसरा फ्रंट को शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि दोनों को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी समूह घोषित कर रखा है।
dharmpath.com dharmpath